Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

राष्ट्रीय खेल : टेबल टेनिस मिश्रित डबल्स में दिखा रोमांच, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने किया दमदार प्रदर्शन

पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल के अनिर्बान घोष और अहीका मुखर्जी ने तमिलनाडु के अमलराज एंथनी और शिवशंकर एंथनी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तमिलनाडु की जोड़ी ने पहला सेट 7-11 से जीता, लेकिन इसके बाद पश्चिम बंगाल ने 11-3, 11-6 और 11-4 से लगातार तीन सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

12 Feb 2025

राष्ट्रीय खेल : टेबल टेनिस मिश्रित डबल्स में दिखा रोमांच, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने किया दमदार प्रदर्शन

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों में टेबल टेनिस के मिश्रित डबल्स मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। पारेड ग्राउंड के मल्टी पर्पस हॉल में हुए इन मैचों में खिलाड़ियों ने अपने कौशल और जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया।

पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल के अनिर्बान घोष और अहीका मुखर्जी ने तमिलनाडु के अमलराज एंथनी और शिवशंकर एंथनी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तमिलनाडु की जोड़ी ने पहला सेट 7-11 से जीता, लेकिन इसके बाद पश्चिम बंगाल ने 11-3, 11-6 और 11-4 से लगातार तीन सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दूसरे मुकाबले में महाराष्ट्र की कश मोदी और तनीषा कोटेचा ने पश्चिम बंगाल के रोनित भंजा और सुत्रीथा मुखर्जी को हराया। पहला सेट पश्चिम बंगाल की जोड़ी ने 13-15 से जीता, लेकिन कश और तनीषा ने दमदार वापसी करते हुए 11-3, 11-8 और 11-4 से तीन सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

तीसरे मुकाबले में महाराष्ट्र के अल्बुकर्क रेगन और स्वस्तिका घोष ने पश्चिम बंगाल के आकाश पाल और पॉयमाम्टी बैसिया को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया। पहले दो सेट महाराष्ट्र ने 11-7 और 11-5 से जीते, लेकिन पश्चिम बंगाल की जोड़ी ने 7-11 और 8-11 से वापसी कर ली। हालांकि, निर्णायक सेट में महाराष्ट्र ने 11-8 से जीत दर्ज की।

चौथे और अंतिम मुकाबले में महाराष्ट्र के चिनमय सोमैया और रीथ ऋष्या ने तमिलनाडु के सथियान ज्ञानसेकरन और सेलेना दीप्ती सेल्वकुमार को हराया। तमिलनाडु ने पहला सेट 5-11 से जीता, लेकिन महाराष्ट्र ने दूसरे सेट में 11-9 से बराबरी कर ली। इसके बाद तमिलनाडु ने 9-11 से बढ़त बनाई, लेकिन महाराष्ट्र ने अगले दो सेट 11-4 और 11-7 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।

टेबल टेनिस के इन रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को बेहद उत्साहित किया और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत व खेल के प्रति जुनून की झलक पेश की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राष्ट्रीय खेल : टेबल टेनिस मिश्रित डबल्स में दिखा रोमांच, मह
पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल के अनिर्बान घोष और अहीका मुखर्जी ने तमिलनाडु के अमलराज एंथनी और शिवशंकर एंथनी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तमिलनाडु की जोड़ी न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News